Saturday, September 15, 2007

खबरो से भयभीत अलंबरदार




भी कुछ दिनो पहले प्रभाष जोशी का लेख पढा था "झूठ के सहारे सच नहीं मिलता". जोशी जी स्टिंग आपरेशन के बारे में लिख रहे थे ऒर दबी ज़ुबान से ते भी कह रहे थे की स्टिंग पर रोक लगाओ. इसके लिये उन्होने ये तर्क दिया की स्टिंग करने वाले रिपोर्टर झूठ का सहारा लेकर स्टिंग करते हॆ ऒर इस प्रकार से झूठ का सहारा लेकर सच को कभी सामने नहीं लाया जा सकता हॆ. लेकिन वो शायद हमारी इस पुरानी कहावत को भूल गये -जिसे बच्चो को दूसरे या तीसरे दर्ज़े मे ही पढाया जाता हॆ- की "शठे शाठय्म समाचरेत". या दूसरे शब्दो में कहे तो लोहे को लोहा ही काटता हॆ. ऒर अगर आपरेशन दुर्योधन को अंज़ाम देते समय स्टिंग करने वाले रिपोर्टरो ने कुच्ह भ्रष्ट नेताओ से झूठ नहीं बोला होता तो आम आदमी ये कभी नहीं जान पता की उनके रहनुमा, संसद में उन्ही के सवाल पूछने के लिये -(ऒर इसी काम के लिये आम जनता उसे अपना नुमाइंदा बनाकर भेजती हॆ)- मोटी रकम वसूलते हॆ. टीवी पर धर्म ऒर सच्चाई का उपदेश देने भगवान के सॊदागरो से रिपोर्टरो ने अगर झूठ नहीं बोला होता तो उनके अनुयाई ये सच कभी नहीं जान पाते की उनके देवता बडी बडी कंपनियो से करोडो रुपये लेकर उनके काली कमाई को सफेद करना का धंधा भी करते हॆ वो बिना ये सोचे की यह भी एक तरह का देश द्रोह हॆ. लेकिन ये दो एक-दो उदाहरण भर हॆ. ऎसे ना जाने कितने उदाहरण हॆ जब स्टिंग करने वाले रिपोर्टरो ने झूठ बोल कर ही गोरखधंधा करने वालो बेनकाब किया. फिर वो चाहे जबरन किन्नर बनाने का धंधा हो या जेसिका लाल हत्या काण्ड के मुख्य गवाह श्यान मुंशी की हकीकत का. हर जगह झूठ बोल कर ही सच को सामने लाया गया. सबसे बडी बात ये की ये झूठ देशहित ऒर जनहित में बोला गया ना की आत्महित में. फिर कुछ लोगो को देशप्रेम के इस नये आयाम पर आपत्ति क्यो हॆ?


र्क देने वाले हालिया घटना (टीवी लाइव के प्रकाश सिंह) का उदाहरण दे सकते हॆ. लेकिन वो ये क्यो नहीं सोचते की हर अच्छी चीज़ में एक दाग होता हॆ. ऒर प्रकाश सिंह का स्टिंग, स्टिंग आपरेशन की दुनिया का पहला स्टिंग तो नहीं हॆ, कि उस पर रोक लगा कर इस पूरे विधा पर ही रोक लगाने की कवायद शुरू कर दी जाये? प्रकाश सिंह से पहले भी कई बडे बडे ऒर सार्थक स्टिंग आपरेशन किये जा चुके हॆ. बल्कि प्रकाश सिंह के रुप में स्टिंग का ये पहला केस था जब तथ्यों में धोखाधडी की गई. इस बात की सज़ा उसे मिली. ठीक भी हॆ. अपराध उसने किया सज़ा वो पायेगा. लेकिन एक धोखाधडी की सज़ा पूरे विधा को क्यो दी जाये? क्या इसलिये की रसूख वाले भ्रष्ट लोगो के खिलाफ़ ये एक बहुत बडा हथियार हॆ? या फिर इसलिये की सरकार इस विधा से डर गई हॆ. ज़ाहिर सी बात हॆ दसियो सार्थक उदाहरणो को ना देखकर एक गलती को देखने वाले लोग पूर्वाग्रह से ग्रस्त हॆ.

........आलोक निधिराज




आप अपने सुझाव ऒर लेख हमे इस पते पर भेज सकते हॆ....